Advertisement

गुजरात – 2022 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

अन्य

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बना ली है। आम आदमी पार्टी 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी को विस्तार देने के लिए केजरीवाल आज अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी को पार्टी में शामिल कराया है।

Advertisement

अहमदाबाद पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुजरात की जो हालत है वो बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों की कारस्तानी है। पिछले 27 साल से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है। लेकिन पिछले 27 साल इन दोनों पार्टियों की दोस्ती की कहानी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari