कोलकाता। पर्यावरण अनुकूल ट्राम परिसेवा को जन सुलभ बनाए रखने के लिए राज्य परिवहन विभाग ने दो नए एसी ट्राम को कोलकाता में लॉन्च किया है।
शनिवार को परिवहन विभाग ने बताया कि कोलकाता की विरासत का एक अंतर्निहित हिस्सा रहे ट्राम के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दो वातानुकूलित (एसी) ट्राम को महानगर की सड़कों पर उतारा है।
ये शनिवार से चलाए जा रहे हैं। दोनों एकल-कोच ट्राम हैं, जिनमें से प्रत्येक में सीटों की संख्या 32 है। अमूमन कोलकाता की सड़कों पर चलने वाले ट्राम में दो कोच होते हैं, लेकिन इसमें एक कोच होने की वजह से यह यात्रियों को और अधिक लुभाएंगे। ये नोनापुकुर ट्राम डिपो से धर्मतल्ला तक चलेंगे। इससे पहले विभाग ने जॉयराइड के लिए ये दो एसी ट्राम बनाए थे। इनका नाम था ‘चारोइबेती’ और ‘रूपशी बांग्ला’।
