राजस्थान के जयपुर में ग़जब का मामला सामने आया है। यहां एंटी करप्शन डे पर एसीबी की टीम ने सवाई माधोपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एडिशनल एसपी भेरूलाल को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट कर लिया है।
खास बात है कि एएसपी भैरूलाल गिरफ्तार होने से कुछ घंटे पहले ही करप्शन के खिलाफ बोल रहे थे। एंटी करप्शन डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह करप्शन पर गंभीर रूप से भाषण दे रहे थे। वह कह रहे थे कि कोई घूस मांगता है तो 1064 पर कॉल करो।
एसीबी को मिली जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर एसीबी के एडिशनल एसपी भेरूलाल द्वारा सवाई माधोपुर डीटीओ महेश चंद से 80 हजार रुपये महीने की रिश्वत ली जाती थी। इससे परेशान होकर उन्होंने एसीबी मुख्यालय पर शिकायत कर दी।
Share from here
