Advertisement

दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का निधन

देश

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मंत्री यू.वी कृष्णम राजू का 82 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सुबह करीबन तीन बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली।

Advertisement

कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के रेबल स्टार माने जाते थे और उन्होंने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निधन पर संवेदना जताई है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा है- यूवी कृष्णम राजू गरु के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेगी। वह समाज सेवा में भी सबसे आगे थे और एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति!

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari