Advertisement
sunlight news

न्यूयॉर्क में बाघ के कोरोना संक्रमित मिलने पर सीजेडए ने जारी की एडवाइजरी

देश

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में एक बाघिन के कोरोना संक्रमित मिलने के मद्देनजर केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) भी सतर्क हो गया है। सोमवार को प्राधिकरण ने देश के सभी चिड़ियाघरों के प्रशासन के लिए परामर्श जारी किया है।

Advertisement

एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रबंधन चिड़ियाघर के सभी जानवरों खासकर बाघों के स्वास्थ्य व उनके व्यवहार पर 24 घंटे निगरानी रखे। सीसीटीवी के माध्यम से जानवरों में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण पर सभी चिड़ियाघर प्रबंधन निगरानी सुनिश्चित करें।

दरअसल अमेरिका की न्‍यूयॉर्क सिटी में एक टाइगर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। खबरों के मुताबिक चार साल की मादा मलय बाघ का नाम नादिया है, इसके साथ ही तीन अन्य बाघ और तीन अफ्रीकी शेर में भी सूखी खांसी की शिकायत दर्ज की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari