देश के सभी राज्यो मे कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन 2 जनवरी से

देश

2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बैठक में ये फैसला लिया।  अबतक देश के 4 राज्यों पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था। चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए थे, जिसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों का चुनाव करना होगा। इन दो शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा, जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो।

 

 साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल ऐप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा। ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होती है, उन्हें SMS भेजा जाएगा। उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे।

 

Share from here