Advertisement
sunlight news

2 दिनों तक घर में पड़ा सड़ता रहा कोरोना मृतक का शव, प्रशासन की बड़ी लापरवाही

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता में एक बार फिर कोरोना मृतक के शव को लेकर बड़ी लापरवाही बरती गई है। महानगर के अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना इलाके में मौजूद एक घर के अंदर सोमवार को मरे एक व्यक्ति का शव पिछले 44 घंटे से पड़ा रहा। शव सड़ने लगा लेकिन ना तो स्थानीय पुलिस ना ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और ना ही कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने सहायता की।

Advertisement

 

 

आखिरकार जब बात फैली तब जाकर नगर निगम के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार की पहल  शुरू की है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक आवासीय परिसर में सोमवार दोपहर 3:00 बजे के करीब एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उसके बाद से परिवार के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम से संपर्क साधा था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। थाने में भी जानकारी दी गई, लेकिन वहां से भी कुछ खास मदद नहीं मिली जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग से संपर्क साधा गया, लेकिन फिर भी अंतिम संस्कार के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

 

मजबूरी में परिजन शव को घर में रखे रहे

 

मजबूरी में परिजन शव को घर में रखे रहे। सोमवार सारा दिन बीत जाने के बाद शव सड़ने लगा था जिसके बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों की मदद से एक फ्रिज की व्यवस्था की गई, जिसमें मृतक व्यक्ति के शरीर को रखा गया। मंगलवार को भी सारा दिन और रात बीत गया लेकिन नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

 

बुधवार सुबह के समय कोलकाता नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची

 

इसके बाद बात फैल गई थी। तब जाकर बुधवार सुबह के समय कोलकाता नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची है। सोमवार को ही इस व्यक्ति के शरीर के नमूने को कोरोना के लिए भेज दिया गया था। जो बाद में पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय थाने में रिपोर्ट को लेकर काफी भागदौड़ कराया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari