Advertisement

खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सिद्धेश्वरी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा अर्चना

बंगाल

गृह मंत्री अमित शाह मिदनापुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के परिवार वालों से मुलाकात की। इससे पहले अमित शाह ने खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अमित शाह ने कहा कि उन्हें शहीद खुदीराम बोस के जन्मस्थान की मिट्टी को कपाल पर लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Advertisement

 

अमित शाह ने कहा कि  बंगाल के अंदर जो ओछी राजनीति करते हैं उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि खुदीराम बोस जितने बंगाल के थे वे उतने ही पूरे भारत के थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जितने यूपी के थे उतने ही वे बंगाल के लिए थे। 

सिद्धेश्वरी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा अर्चना

खुदीराम बोस के परिवारवालों से मुलाकात के बाद अमित शाह सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने देवी सिद्धेश्वरी की पूजा अर्चना की। यहां से अमित शाह एक किसान के घर जाएंगे और उनके यहां ही दोपहर का भोजन करेंगे।

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari