Advertisement

बीकानेर फाउंडेशन, कोलकाता और बाहुबली समूह ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

सामाजिक

कोलकाता। बीकानेर फाउंडेशन – कोलकाता और बाहुबली समूह के सदस्यो के द्वारा आज बड़ाबाजार के कलाकार स्ट्रीट में भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही मास्क बांटे गए।

Advertisement

 

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं प्रकाश पुरोहित ने बताया कि कोलकाता में रहने वाले प्रवासी लोगो के द्वारा बीकानेर फाउंडेशन के कोलकाता शाखा द्वारा यह छोटा सा प्रयास है।

 

इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगो ने इस सेवा का लाभ लिया। इस कार्यक्रम में श्यामसुंदर व्यास, पूनमचंद रंगा, वेद प्रकाश जोशी, नारायण दास व्यास, गज्जू चाण्डक, किशन पुरोहित, बलदेव पुरोहित, मन्नू व्यास, सुनील कल्ला, एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल पोद्दार, नर्सिंग हर्ष, सुनील व्यास, बलदेव पुरोहित, शिव कलवानी, लक्ष्य व्यास, हरि व्यास ने पूर्ण सहयोग किया। तृणमूल कांग्रेस के नेता स्वपन बर्मन ने भी बीकानेर फाउण्डेशन के सेवा कार्य में उपस्थित होकर सभी का उत्साहवर्द्धन किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari