Advertisement

अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने पर संशय, TMC कार्यकर्ता को मारने की कोशिश के आरोप में 7 दिनों की पुलिस हिरासत

बंगाल

गाय तस्करी मामले में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार अनुब्रत मंडल पर टीएमसी कार्यकर्ता को गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप लगा है। इस आरोप में पुलिस ने उन्हें दुबराजपुर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है। बता दें कि गाय तस्करी मामले में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को कुछ माह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद ईडी ने अपने हाथ में मामला ले लिया। सोमवार को दिल्ली की कोर्ट ने अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने की इजाजत दे दी थी।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari