Advertisement
breaking news

जेपी नड्डा ने बंगाल के नेताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर काम करने का दिया आदेश

बंगाल

भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार की रात को दिल्ली में बंगाल के सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंचायत और लोकसभा चुनाव के पहले सभी नेताओं को आपसी गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर काम करने का आदेश दिया है। सांसदों के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती भी मौजूद थे। आंदोलन की कमी, राज्य भाजपा में गुटबाजी, हर दिन मीडिया में विभिन्न नेताओं के विरोधाभासी बयान आदि को लेकर बैठक में नड्डा ने नेताओं को राज्य में मिलकर काम करने का आदेश दिया है ताकि गुटबाजी का समाधान निकाला जा सके।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari