Advertisement

Agnimitra Paul – मंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुँची मित्र इंस्टीट्यूशन, किया औचक निरीक्षण

कोलकाता

Agnimitra Paul – पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आज कोलकाता के स्कूल ‘मित्र इंस्टीट्यूशन’ का अचानक दौरा किया।

Advertisement

Agnimitra Paul

इस औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर, कक्षाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्कूल के शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्रों से सीधे बातचीत की।

उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक स्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और छात्रों को मिलने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि मित्र इंस्टीट्यूशन जैसी ऐतिहासिक धरोहरों और शैक्षणिक संस्थानों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने तथा छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि “सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा के स्तर और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।

किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सामने आईं कुछ छोटी-मोटी कमियों को लेकर मंत्री ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के विकास, उनकी सुरक्षा और पढ़ाई के माहौल से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari