Advertisement
Ashwin Maas

Ashwin Maas – देश और विश्व के लिए कैसा रहेगा आश्विन मास, देखें

धर्म - कर्म

Ashwin Maas – आश्विन मास 8 सितंबर से शुरू होगा जो 7 अक्टूबर तक रहेगा। इसमें 5 सोमवार और 5 मंगलवार रहेंगे।

Advertisement

Ashwin Maas

ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास ने बताया कि 17 सितंबर से सूर्य शनि के बीच सम सप्तक दृष्टि संबंध बन रहे हैं। इसके कारण विस्फोटक हालात पैदा हो सकते हैं।

इस दौरान राजनेताओं, राज्याध्यक्षों के बीच आपस में संबंध बिगड़ सकते हैं। देश के किसी बड़े नेता के लिए अशुभ समय रह सकता है।

किसी क्षेत्र में हिंसा, अग्निकांड, विस्फोटक घटना आदि के योग बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव, किसी राज्य में सत्ता परिवर्तन या छत्र भांग के योग बन रहे हैं।

पृथ्वी में कही पर युद्ध, आगजनी, प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि, विरोधी देश के बीच युद्धजन्य स्थिति बन सकती है।

Ashwin Maas – अमेरिका, रूस आदि आधिपत्य कायम करने के लिए पश्चिम एशिया एवं यूरोप को भीषण संघर्ष की आग में झोंकने का प्रयास करेंगे।

योजनाओं के लाभार्थियों में किसी कारण विरोध देखने को मिल सकता है। अभिनय से जुड़े लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

चांदी, सोना चना में तेजी के योग रहेंगे। वाहन दुर्घटना में वृद्धि हो सकती है। बैंको की स्थिति बिगड़ने की संभावना है।

इसके अलावा कहीं अतिवृष्टि तो कहीं कम वृष्टि देखने को मिल सकती है। विदेश से भूमि विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari