Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ पहुंच पीएम मोदी ने किया नमन

देश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत गणमान्‍य हस्तियां ‘सदैव अटल’ पहुंची। ‘सदैव अटल’ पूर्व पीएम के समाधि स्‍थल का नाम है।

Advertisement

 

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।

 

1924 में जन्‍मे वाजपेयी ने बीजेपी के जन्‍म से लेकर उसके अपने दम पर केंद्र की सत्‍ता में पहुंचने का दौर देखा। तीन बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर बैठे वाजपेयी को मृदुभाषी लेकिन वाचाल माना जाता रहा। उनके भाषण की खास शैली थी जो लोगों को मुरीद बनाती थी।

 

पीएम मोदी ने सुबह ट्वीट कर कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari