देश मे 24 घंटे में कोरोना के 4,369 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 4,369 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 5,178 लोग ठीक हैं। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,39,30,417 हो गई है। मौत का कुल आंकड़ा 5,28,185 हो गया है। अब 46,347 एक्टिव केस है।

Continue Reading

पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 117 नए मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 117 नए मामले आए है जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 21,09,448 हो गई है। इस दौरान 221 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए की संख्या 20,86,093 हो गई है। इस दौरान 1 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत की संख्या 21,483 है।

Continue Reading
breaking news

केंद्रीय एजेंसियों की अतिसक्रियता के खिलाफ रिजोल्यूशन लाएगी पश्चिम बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल में विभिन्न मामलों को लेकर सीबीआई और ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास नहीं चाहती है और केवल एजेंसी राज चल रहा है। दूसरी ओर, केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ सरकार विधानसभा में रिजोल्यूशन लाएगी। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया […]

Continue Reading

T20 World Cup – टीम India का हुआ ऐलान, बुमराह की हुई वापसी

भारतीय चयनकर्ताओं ने T20 World Cup के लिए India Team का चयन कर लिया हैं। टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। जबकि, उप-कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं टीम में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो चुकी है। मोहम्मद शमी को टी20 विश्व कप की टीम में नहीं लिया गया है। T20 World Cup के […]

Continue Reading
breaking news

श्रृंगार गौरी केस सुनने लायक- वाराणसी कोर्ट

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। फैसला हिंदू पक्ष के हक में आया है। वकील विष्णु जैन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि श्रृंगार गौरी केस सुनने लायक है। ऐसे में अगली सुनवाई 22 सितम्बर को होगी।

Continue Reading

कांग्रेस के ट्वीट पर घसामान, BJP का पलटवार; कहा- भारत जोड़ो नहीं, आग लगाओ यात्रा

कांग्रेस की ओर से किए गए एक ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एक साज़िश के तहत ये ट्वीट किया गया है। कांग्रेस देशभर में नफ़रत फैला रही है। ‘भारत जोड़ो’ नहीं, ‘आग लगाओ’ यात्रा है। दरअसल आज कांग्रेस ने एक ट्वीट करते हुए बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Continue Reading

नबान्न अभियान की सफलता के लिए सुकान्त मजूमदार ने की कालीघाट में पूजा

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने आज सुबह कालीघाट मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि नबान्न अभियान की सफलता के लिए उन्होंने पूजा कि। उन्होंने कहा कि हम जानते है कि कई असामाजिक तत्व इसे खराब करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन संकल्प, चोर मुक्त बंगाल, हिंसा मुक्त राजनीति और भय मुक्त समाज […]

Continue Reading
breaking news

2024 के मकर संक्रांति तक गर्भ गृह में विराजमान होंगे राम लला

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का अनुमान है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह जानकारी दी कि मंदिर में जनवरी 2024 तक राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना […]

Continue Reading

“मैं नहीं चाहता कि कोई मेरा इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए करे” – शोभनदेव चट्टोपाध्याय

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने विस्फोटक बयान दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वे कह रहें है कि “मैं नहीं चाहता कि कोई मेरा इस्तेमाल अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए करे।” मेरे पास कुछ भी नहीं था, अचानक बहुत हो गया! बस के कंडक्टर से मैं 50 बीघा जमीन […]

Continue Reading
breaking news

कोयला मामले में ईडी दफ्तर पहुंची मेनका गंभीर

कोयला मामले में ईडी के समन पर मेनका गंभीर सीजीओ काम्प्लेक्स पहुँच गई है। मेनका करीब 12.40 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले मेनका गंभीर कल आधी रात को सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं थी। हालांकि ईडी ने उस समन में 12:30 एएम को टाइपिंग भूल बताया था और आज दोपहर 12:30 का समन जारी किया था।

Continue Reading