भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, पांच हजार किमी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम

बुधवार को देश की सबसे ताकतवर मिसाइल कही जाने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल पांच हजार किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है।   रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पहली बार ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से रात में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।   […]

Continue Reading

आर्यन खान की जमानत पर आज फिर सुनवाई

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज दोपहर ढाई बजे से शुरू की जाएगी। सुनवाई के टलने के कारण आर्यन को आर्थर रोड जेल में ही रात काटनी पड़ी।

Continue Reading

आर्यन ड्रग्स केस में गवाह किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

आर्यन खान केस में मुख्य गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोसावी पर यह कार्रवाई धोखाधड़ी मामले में की गई है।    पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है। किरण गोसावी को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया है […]

Continue Reading

खरीददारी का महायोग – 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग

28 अक्टूबर को खरीददारी के मुहूर्त का महायोग बन रहा है। इस दिन गुरु पुष्य का योग सुबह 09:41 से प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी है।   रिसर्च सेंटर ऑफ एस्ट्रो मेडिकल के ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि जब भी गुरुवार के दिन पुष्य […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 976 मामले

पिछले 24 घंटे में 43,322 सैम्पल की हुई जांच   सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 976 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 272, उत्तर 24 परगना से 159 और हावड़ा से 79 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 15,89,042 हो गई है।   24 घंटे में 837 […]

Continue Reading

एम्स में भर्ती राज्यपाल धनखड़ से अमित शाह ने की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उनसे हालचाल पूछा।   राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मलेरिया होने के बाद उन्हें सोमवार को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जगदीप धनखड़ को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां वरिष्ठ […]

Continue Reading
breaking news

पेगासस मामले की जांच करेगी एक्सपर्ट कमेटी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसी की भी जासूसी मंजूर नहीं

पेगासस जासूसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला देते हुए एक्सपर्ट कमेटी के गठन की घोषणा की। कोर्ट ने कहा कि वह तीन सदस्यीय समिति का गठन करने जा रहा है जो सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में काम करेंगे।   कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में दावों की सत्यता की जांच के लिए कमेटी बनाई जा […]

Continue Reading
Calcutta High Court

पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग, कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पटाखे छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि पटाखों से वायु प्रदूषण भी बढ़ सकता है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 13,451 नए मामले

पिछले 24 घंटे में 13,05,962 सैम्पल्स की हुई जांच देश मे 24 घंटे में कोरोना के 13,451 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,42,15,653 पर पहुंच गया है। इस दौरान 585 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,55,653 लोग अपनी जान गंवा […]

Continue Reading