breaking news

उल्टाडांगा में ईडी की छापेमारी, आमिर खान के घनिष्ठ के घर से डेढ़ करोड़ नगद मिले

ईडी ने उल्टाडांगा में एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर छापा मारा है। गेमिंग एप मामले में गिरफ्तार आमिर खान के घनिष्ठ के घर पर ईडी ने डेढ़  करोड़ से ज्यादा नगद मिले हैं। उल्लेखनीय है कि आमिर खान के गार्डन रिच स्थित घर से 17.32 करोड़ नगद मिले थे।  

Continue Reading
breaking news

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए। नामांकन के एक दिन पहले मैदान में उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को अध्यक्ष पद के चुनाव में हरा दिया।    खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1078 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस […]

Continue Reading

लेकटाउन से 90 लाख से ज्यादा का सोना जब्त

विशिष्ट सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों की एक टीम ने लेकटाउन से 1 व्यक्ति के पास से विदेशी चिह्नों वाले 15 सोने के बार बरामद किए हैं। जब्त सोने का कुल वजन 1749 ग्राम है जिसका मूल्य ₹9095632/- के करीब है। ये बरामदगी 17 अक्टूबर को की गई थी। अधिकारी आगे की जांच कर […]

Continue Reading
Calcutta High Court

प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राथमिक नौकरी चाहने वालों की भूख हड़ताल के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने साल्टलेक के करुणामयी में प्राथमिक नौकरी चाहने वालों की भूख हड़ताल के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आवेदन में कहा कि आंदोलन के कारण काम बाधित हो रहा है। बोर्ड के अनुसार कोई भी कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकता है। बोर्ड ने आवेदन में कर्मचारियों […]

Continue Reading

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है चक्रवात, तटीय इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान

दिवाली में पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है। इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह की शुरुआत में चक्रवात बन सकता है। अंडमान सागर में बना चक्रवाती तूफान कल कम दबाव में बदल जाएगा। मौसम विभाग चक्रवात की स्थिति पर नजर रखे हुए है। कम दबाव के कारण कोलकाता और तटीय […]

Continue Reading
breaking news

करुणामयी में 45 घंटे से ज्यादा से अनशन पर बैठे टेट उतीर्ण नौकरी प्रार्थी

करुणामयी में अनशन पर बैठे टेट उतीर्ण नौकरी प्रार्थियों को 45 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। अनशन पर बैठे लोगों ने लगातार दो रातें खुले आसमान के नीचे सड़क पर बिताई है। साल्टलेक के करुणामयी में प्राथमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सामने बैठे प्रार्थियों ने कहा कि नियुक्ति होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Continue Reading
breaking news

गाय तस्करी मामले में अनुब्रत के करीबी करीम खान को फिर किया तलब

बीरभूम जिला परिषद के करीम खान को सीबीआई ने तलब किया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने आज करीम खान को तलब किया है। इससे पहले सीबीआई ने करीम के घर की तलाशी ली थी। करीम की आय और व्यय पर सवालों के जवाब देने के लिए तलब किया है। 

Continue Reading
breaking news

न्यूटाउन में सड़क हादसा, कोई हताहत नही

न्यूटाउन के नोवोटेल के पास बीती रात हादसा हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात करीब 11:30 बजे झारखंड की नंबर प्लेट वाली तेज रफ्तार कार ने सिग्नल को नजरअंदाज कर एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Continue Reading

DefExpo 2022 में बोले पीएम मोदी – यह एक नई शुरुआत का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो 2022 ( Def Expo22) का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन दीसा (52 Wing Air Force Station Deesa) की आधारशिला रखी। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 न्यू इंडिया की एक भव्य […]

Continue Reading