Advertisement

गौसेवा में अग्रणी – हरियाणा जागृति संघ

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। प्रदेश में कई संस्थाएं गौसेवा क्षेत्र में सेवाकार्य कर रही है। इन्ही प्रमुख संस्थाओं में से एक है हरियाणा जागृति संघ। गौसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली हरियाणा जागृति संघ की स्थापना वर्ष 2007 में हुई। गौसेवा हेतु हमेशा प्रयासरत रहने वाली इस संस्था द्वारा गौसेवा की गतिविधियां निरन्तर जारी रहती है। मुख्यरूप से गौसेवा में प्रयासरत हरियाणा जागृति संघ द्वारा वर्ष 2010 से 2018 तक गंगासागर में सेवा शिविर भी लगाया गया था। संस्था के सदस्य हमेशा गौसेवा में प्रयासरत रहते हैं।

Advertisement

हरियाणा जागृति संघ के संस्थापक राजेश अग्रवाल ने सनलाइट को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा लिलुआ गौशाला में 10 शैड तथा एक गौ विचरन स्थल वनवाया गया है। साथ ही गायों की चिकित्सा के लिए एक धनवंतरी विभाग का भी निर्माण किया गया है।

इसके अलावा कोलकाता की अनेक गौशालाओं में चिकित्सकों की सेवा भी दी जा रही है साथ ही पिछले चार साल से चारे की अनवरत व्यवस्था की जा रही है। अग्रवाल ने बताया कि चाकुलिया में ध्यान फाउंडेशन के साथ श्रीराम चैरिटेबल ट्रस्ट और हरियाणा जागृति संघ मिलकर लगभग 15000 गौमाता की सेवा कर रहे हैं।

अग्रवाल ने बताया कि अधिक से अधिक गायों की सेवा हो सके उसके लिए हम निरन्तर प्रयत्न कर रहे हैं। गौसेवा का एकमात्र लक्ष्य रखने वाली इस संस्था में सुरेश हलवासिया, महेश फतेसरिया, विवेक अग्रवाल, शिवकुमार आदि गौभक्त हर समय सेवाकार्य में सक्रिय रहते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari