Ayodhya Gang Rape Case – अयोध्या स्थित भदरसा में हुए गैंगरेप में बड़ा एक्शन हुआ है। आरोपी सपा नेता मोईद खान की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल सकता है।
Ayodhya Gang Rape Case
उसकी संपत्ति की जांच हो रही है। इसके अलावा आरोपी के साथी सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा एवं एक अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
Ayodhya Gang Rape Case – सीएम योगी ने शुक्रवार को ही अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस वालों पर ये एक्शन त्वरित कार्रवाई न करने और मुकदमा दर्ज करने में देरी के कारण की गई है।
आरोप है कि ढाई महीने पहले पीड़िता मजदूरी कर घर लौट रही थी। इसी वक्त सपा नेता मोइद खान की बेकरी में उसे बुलाया गया।
जब पीड़िता वहां पहुंची तो मोइद खान ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं उसके साथी राजू ने मोबाइल से वीडियो बनाया।
इसके बाद राजू ने भी पीड़िता संग दुष्कर्म किया। इसके बाद ये सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़िता के साथ यह दोनों रेप करते रहे।
