Advertisement

ध्वजा यात्रा से होगी बाबा रामदेव के दशमी महोत्सव की शुरुआत

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेव के दशमी महोत्सव की शुरुआत 1 सितम्बर को ध्वजा यात्रा के साथ होगी। जिसमे रामदेव पुष्टिकर मंडल, रामदेव भक्त मंडल मगरा क्षेत्र सहित कई संस्थाएं शामिल होंगी।

Advertisement

श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल के अध्यक्ष् शुशील पुरोहित ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशमी महोत्सव का आयोजन किया गया है। पोस्ता स्थित गणेश मंदिर से शुरू होकर ध्वजा यात्रा लिलुआ के पुष्करणा ब्रह्म बगीची स्थित रामदेव बाबा के मंदिर तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि 7 सितम्बर को अभिषेक, रामदेव चालीसा, नृत्य नाटिका एवम् 8 को भजन संध्या, महाभोग और बाबा रामदेवजी की जीवन कथा कही जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari