मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले बाबुल सुप्रियो, बताया – मुख्यमंत्री ने क्या कहा

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

आसनसोल संसदीय सीट से दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस शामिल होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले। बाबुल सुप्रियो ने कोलकाता में राज्य सचिवालय पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात की।

 

बाबुल सुप्रियो की ममता बनर्जी के साथ मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। मुलाकात के बाद राज्य सचिवालय से बाहर निकले बाबुल सुप्रियो ने इसपर खुशी जताई और कहा कि दीदी ने गर्मजोशी से टीएमसी में स्वागत किया।

 

बाबुल ने ये भी बताया कि मुलाकात के दौरान दीदी ने उनसे क्या कहा। बाबुल ने कहा कि ममता बनर्जी ने उन्हें दिल से काम करने और गाने के लिए कहा है। बाबुल सुप्रियो ने बताया कि ममता बनर्जी ने उन्हें दुर्गा पूजा के समय गाने के लिए कहा है। उन्होंने साथ ही ये भी जानकारी दी कि दीदी के साथ उनकी कई मसलों पर बात हुई जिसे वे अभी नहीं बता सकते। 

Share from here