Advertisement

Barasat – बारासात में फुटपाथ से हटाए जाएंगे अतिक्रमण, DM, SP और स्थानीय विधायक ने…

बंगाल

Barasat – बारासात के हरीतला और केएनसी रोड पर फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

BARASAT

क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए बारासात के जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और स्थानीय विधायक ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और विधायक ने फुटपाथों पर बनी सभी अस्थायी और स्थायी दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया।

इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ खाली कराना और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है।

प्रशासन की ओर से दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे स्वयं ही फुटपाथ खाली कर दें। चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन न करने की स्थिति में दुकानों को हटाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari