Advertisement

CM Suvendu Adhikari – सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा, फायर ब्रिगेड…

कोलकाता

CM Suvendu Adhikari – मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज कई थानों और फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) मुख्यालय का दौरा कर प्रशासनिक कामकाज और आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया।

Advertisement

CM Suvendu Adhikari

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्निशमन वाहनों की स्थिति, आधुनिक उपकरणों की कार्यक्षमता और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई (रेस्पॉन्स टाइम) की तैयारियों को परखा।

उन्होंने मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों और व्यवस्थागत सुधारों पर भी चर्चा की। 

इसके अलावा वे अचानक वाटगंज और इकबालपुर थाने पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था की स्थिति और आम जनता के लिए पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता की मौके पर जांच की।

वाटगंज थाने पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क, एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, ड्यूटी ऑफिसर के कामकाज और थाने की दैनिक प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।

थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले आम लोगों की शिकायतें किस प्रकार दर्ज की जाती हैं और उन पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर भी पुलिसकर्मियों से चर्चा हुई।

थाने परिसर में स्थित महिला थाने के कामकाज का भी अलग से जायजा लिया गया। इसके साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन उपकरण (फायर एक्स्टिंग्विशर) कार्यशील स्थिति में हैं या नहीं और उनकी नियमित जांच की जाती है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की गई।

CM Suvendu Adhikari – लगभग 15 मिनट तक वाटगंज थाने में निरीक्षण के बाद इकबालपुर थाने का भी दौरा किया गया। प्रशासनिक हलकों में इस सरप्राइज विजिट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari