breaking news

Baruipur Encounter CID Probe – बारुईपुर एनकाउंटर मामले की जांच करेगी सीआईडी

बंगाल

Baruipur Encounter CID Probe – बारुईपुर रेप और मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर मामले की जांच सीआईडी करेगी।

Baruipur Encounter CID Probe

मंगलवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में प्रभास मंडल की मौत हो गई। इस घटना की न्यायिक जांच पहले ही शुरू हो चुकी है और अब एनकाउंटर की जांच की जिम्मेदारी राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी को सौंप दी गई है।

चूंकि एनकाउंटर में ज़िला पुलिस शामिल थी, इसलिए नियम के मुताबिक बारुईपुर ज़िला पुलिस इसकी जांच नहीं कर सकती; इसलिए यह काम सीआईडी को सौंपा गया है।

खबर है कि प्रभास को दो गोलियां लगी थीं, एक छाती के दाहिने हिस्से में और दूसरी कमर के ऊपर जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उसी रात काटापुकुर मोर्ज में उसका पोस्टमार्टम किया गया। प्रभास मंडल से जुड़े एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठे, जिसके बाद जांच CID को सौंप दी गई।

जाँच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि मंगलवार रात असल में क्या हुआ था, और पुलिस द्वारा गोली चलाने के कारणों की भी जांच करेगी।

Share from here