कोलकाता। महानगर के कोरोना समर्पित राजकीय अस्पताल बेलियाघाटा आईडी में 13 इंटर्न डॉक्टरों को क्वॉरेंटाइन होना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शनिवार से इन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है।
बताया गया है कि ये सारे ड्यूटी कर रहे थे। इन्हें 24 घंटे के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया है। संक्रमण के संदेह में इन सभी के नमूने जांचे गए हैं अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इन डॉक्टरों के पृथकवास में हो जाने की वजह से अस्पताल में परिसेवाएं बाधित हो रही हैं।
दरअसल बेलियाघाटा आईडी अस्पताल पश्चिम बंगाल का वायरल बीमारियों के इलाज में सक्षम अत्याधुनिक अस्पताल है। यहां पहले से ही कोरोना संक्रमित कई रोगी भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ इंटर्न डॉक्टरों की टीम भी मददगार रही है।
सूत्रों के अनुसार 13 में से 8 ऐसे हैं जो एनआरएस मेडिकल कॉलेज के हैं। जबकि पांच सागर दत्त मेडिकल कॉलेज के इन्हें कोरोना संक्रमण फैलने के बाद चिकित्सकों की मदद के लिए बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में लाया गया था।
