Bhajan Lal Sharma

Bhajan Lal Sharma – बंगाल में 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा, अगले विधानसभा में बनेगी भाजपा की सरकार – भजन लाल शर्मा

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने सोमवार शाम बड़ाबाजार में आयोजित प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Bhajan Lal Sharma

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी मेहनत से बनाई गई पहचान देखकर मैं धन्य हो गया। आज भी अपने गांव से आपका जुड़ाव देखकर धन्य हो गया।

Bhajan Lal Sharma ने कहा कि राजस्थान न केवल स्वाभिमान की बल्कि शक्ति और धरा की भूमि भी है। यह कई चीजों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।

राजनीति की बात करते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 35 से ज्यादा सीट मिल रही है।

लोगों में जो उत्साह और जोश दिख रहा है उससे पता चल गया कि बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में 2014 और 2019 की तरह इस बार भी 25 की 25 सीटें भाजपा को मिलेगी।

सम्मेलन में पार्षद मीनादेवी पुरोहित, कार्यक्रम अध्यक्ष किशनलाल गोस्वामी, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, भाजपा उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष तमोघ्न घोष आदि मौजूद थे।

पार्षद मीनादेवी ने स्वागत भाषण दिया जबकि पार्षद विजय ओझा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर महावीर बजाज, दुर्गा व्यास आदि ने भी अपनी बात रखते हुए मतदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद विभिन्न संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Share