भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली की कार पर देर रात बदमाशों ने किया हमला

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। भाजपा सांसद सांसद एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में धरसोनी गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया था।

 

इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सांसद सर्किट हाउस पहुंच गई। भाजपा सांसद ने कुछ दिन पहले ही कोरोना के आंकड़े छुपाने को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।

Share from here