Advertisement
Bhool Bhulaiyaa 2 first poster

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का पोस्टर जारी

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की सफलता के बाद लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आएंगे। निमार्ताओं ने पोस्टर जारी कर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म में कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। पोस्टर में कार्तिक बिल्कुल वैसे नजर आ रहे हैं जैसे फिल्म ‘भूल भुलैया’ के पोस्टर में अक्षय लग रहे थे। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है।

अगले साल 31 जुलाई को रिलीज होगी

फिल्म के पोस्टर पर लिखा है कि ’13 साल बाद…द हॉन्टिंग कॉमेडी रिटर्न्स।’ फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ अगले साल 31 जुलाई को रिलीज होगी। पोस्टर में कार्तिक को साधु के अवतार को देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन ओम नमः शिवाय लिखे पीले रंग के धोती और कुर्ता पहने हैं। उनके गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में ब्रेसलेट्स हैं। इस फिल्म में अभी एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म को लेकर एक्टर कार्तिक आर्यन ने ट्वीट किया कि ‘घोस्टबस्टर में प्रवेश करने के लिए बिल्कुल तैयार। हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण हरे राम’
वहीं, भूषण कुमार ने भी ट्वीट किया कर कहा है, “लंबे इंतजार के बाद एक धमाकेदार टीम के साथ आधिकारिक तौर पर हॉन्टिंग कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का ऐलान करने के लिए उत्साहित हूं! फिल्म 31 जुलाई, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़ी और जानकारी जल्द दी जाएगी।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari