Advertisement
breaking news

Bidhan Nagar – बिधाननगर पूर्व थाने में हिरासत में व्यक्ति की मौत

कोलकाता

Bidhan Nagar – गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर बिधाननगर पूर्व थाने के लॉकअप में बंद एक व्यक्ति की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है।

Advertisement

Bidhan Nagar

घटना के बाद पुलिस पर आरोप लगने लगे हैं। मृतक के परिवार ने दावा किया कि मृतक को थाने में मारा गया।

इसके अलावा दवा भी नहीं लेने दी गई जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।

विधाननगर कमिश्नरेट के शीर्ष स्तर के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि मृतक का नाम रतीश देबनाथ है उसकी उम्र 55 साल है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में बिधाननगर पूर्व थाना पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया था। रात में उसे हवालात में रखा गया।

गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी के घर सूचना दी कि वह बीमार पड़ गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का दावा है कि मौत बीमारी के कारण हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari