Advertisement
sunlight news

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन, बिहार में तीन दिन का शोक

बिहार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। 82 वर्षीय जगन्नाथ मिश्र काफी समय से बीमार थे। बिहार सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Advertisement

दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को दिल्ली में द्वारका के निलांचल अपार्टमेंट में लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। गत वर्ष उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उनके दो बेटे हैं, जिनसे में से छोटा पुत्र नीतीश मिश्र बिहार सरकार में मंत्री रह चुका है। वर्तमान में नीतीश के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष का पद है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।

जगन्नाथ मिश्र ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस के साथ जुड़कर की थी। वह कांग्रेस में रहते हुए तीन बार मुख्यमंत्री रहे। वे 1975 में पहली बार, 1980 में दूसरी बार और 1989 से 1990 तक तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। मिश्र ने बिहार में कांग्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाया था। फिलहाल वह जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के सदस्य थे। जगन्नाथ 90 के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari