बीकानेर- 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बीकानेर। विश्वव्यापी महामारी बन चुकी कोरोना के प्रकोप से अब बीकानेर भी अछूता नहीं रहा। शुक्रवार सुबह दो लोगों में कोरोना विषाणु के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगया दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि संक्रमित मिले दोनों लोग तबलीगी जमात में शामिल होकर त्रिपुरा से बीकानेर लौटे थे और रानीसर बास स्थित मस्जिद में मिले थे। 

उन्होंने बताया कि 5 मार्च को दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर ये दोनों युवक 6 मार्च को बीकानेर आए थे और 11 सदस्यों के दल के साथ बीकानेर की एक मस्जिद क्षेत्र में रूके हुए थे। दल के अन्य सदस्यों की स्क्रीनिंग भी की गयी है लेकिन उसमें अभी तक कोई पॉजिटिव नहीं है।

उधर कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने शहरवासियों को सतर्क व धैर्य बनाएं रखने की अपील करते हुए एक बार फिर आगाह किया है कि वे अपने घरों से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि शांति व धैर्य के साथ काम करें और अपने आपको सुरक्षित रखते हुए घरों में रहे। गौतम ने बीकानेर सदर और कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़बाजार व रानीसर बास इलाके में कर्फ्यू लगाकर लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।

Share from here