Advertisement
sunlight news

अणुव्रत मंडल के गढ़ में भाजपा ने पसारा पांव, ग्राम पंचायत पर कब्जा

बंगाल

बीरभूम। बीरभूम के तृणमूल अध्यक्ष अणुव्रत मंडल के गढ़ में अब भाजपा ने पांव पसार लिया है। शनिवार को रामपुरहाट के एक नंबर ब्लॉक में स्थित डाबुक ग्राम पंचायत पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां के पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित तृणमूल के पांच सदस्यों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। 13 सदस्यों की संख्या वाले इस ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि एक पर माकपा और बाकी दो सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ था।

Advertisement

माकपा के पंचायत सदस्य ने पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया था और अब तृणमूल के पांच सदस्यों के पार्टी में आने के बाद तृणमूल सदस्यों की संख्या घटकर पांच हो गई है जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। ऐसे में इस ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस के अल्पमत में आने के बाद भाजपा का कब्जा होना सुनिश्चित हुआ है। अणुव्रत मंडल ममता बनर्जी के सबसे करीबी नेताओं में शुमार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक तरफ जहां पूरे राज्य में भाजपा की शानदार जीत हुई थी वही बीरभूम जिले में भी अच्छा प्रदर्शन रहा था। हालांकि पार्टी यहां हार गई थी। समीक्षा में यह बात भी सामने आई थी कि अणुव्रत मंडल के घर के पास तृणमूल कांग्रेस को कम वोट मिले थे और दूसरे क्षेत्रों से यहां से तृणमूल की उम्मीदवार शताब्दी राय को जीत मिली थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *