Advertisement
breaking news

Bitan Adhikari – पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बितन अधिकारी की पत्नी को मिली भारतीय नागरिकता

कोलकाता

Bitan Adhikari – केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बितान अधिकारी की पत्नी सोहिनी रॉय को भारतीय नागरिकता प्रदान की है।

Advertisement

Bitan Adhikari

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार शाम को इस बात की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में कोलकाता के पाटुली का रहने वाला बितन अधिकारी भी शामिल है।

बितान अधिकारी के भाई बिभु अधिकारी ने आरोप लगाया था कि उनके भाई की पत्नी सोहिनी बांग्लादेश की नागरिक थी।

सुकांत मजूमदार ने शनिवार को कहा, “पहलगाम में मारे गए बितन अधिकारी की पत्नी सोहिनी रॉय को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान की है।”

उन्होंने काफी समय पहले विवाह के माध्यम से नागरिकता के लिए आवेदन किया था। भारत सरकार ने उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari