Advertisement

बंगाल बन्द के दौरान बड़ाबाजार में भारी पुलिस बल तैनात

कोलकाता

नगर निकाय चुनावों में हिंसा और धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा सोमवार को बंगाल बन्द बुलाया गया है।

Advertisement

 

जनजीवन सामान्य रखने और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ाबाजार सत्यनारायण पार्क के निकट भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

हालांकि खबर लिखे जाने तक जनजीवन सामान्य है और आम दिनों की तरह वाहनों का परिचालन जारी है लेकिन किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari