सबसे बड़ी महामारी तो बीजेपी पार्टी है – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। हाथरस की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिड़ला प्लेनेटेरियम से लेकर गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। विरोध स्वरूप ममता के हाथ में काला कपड़ा था। गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर तृणमूल सुप्रीमो ने विरोध मंच से भाषण दिया।

इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे बड़ी महामारी तो भाजपा पार्टी है जिसने देश को खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा और अराजकता पैदा करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में न्याय को कुचला गया है। हाथरस में हुई घटना और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा तत्काल अंतिम संस्कार की कड़ी निंदा करते हुए ममता ने कहा कि योगी सरकार ने रात के अंधेरे में परिवार की सहमति की बगैर लड़की की चिता को आग लगा दी। पत्रकारों को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया।

उन्होंने कहा कि आज रोक लिए, काल रोकेंगे लेकिन एक दिन देखेंगे। एक दिन हम पीड़ित के परिवार से मिलेंगे। हाल ही में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बार-बार सवाल खड़ा किया है। इस पर ममता ने अपने जवाब में कहा कि बंगाल में कानून और व्यवस्था खराब नहीं है।

केंद्र की नई खाद्य नीति की तीखी निन्दा की। उन्होंने कहा कि आवश्यक उत्पादों में कोई दाल, आलू, चावल या तेल नहीं हैं। देश में तानाशाही चल रही है। कोई विपक्षी पार्टी नहीं बोल सकती। इसके अलावा, ममता ने केंद्र की औद्योगिक नीति की भी निंदा की। किसी के जीवन की कोई सुरक्षा नहीं है, सिर्फ फेक न्यूज फैल रही है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक सरकारी कंपनी बेची जा रही है।

Share from here