Advertisement

भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी सदस्यता अभियान की कड़ी में आज भाजपा उत्तर कोलकाता जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज सिंघानिया के नेतृत्व में जोड़ासांकु विधान सभा अंतर्गत वार्ड 23 के 29, बड़तल्ला स्ट्रीट के पास कैम्प लगाया गया।

Advertisement

इस सदस्यता अभियान में काफी लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लगभग 4 घंटे चले इस कैम्प में सैकड़ो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली। पंकज सिंघानिया ने कहा कि आज के सदस्यता अभियान शिविर से सभी कार्यकर्ताओं में जोश दुगुना हो गया है और हम आगे भी इस प्रकार के कैम्प लगाएंगे।

इस दौरान मुकुंद झवर, बृजेश बल्लभ राठी, नरेंद्र सिंघी, अंकित शर्मा, राहुल पोद्दार, रितेश, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला, मण्डल और वार्ड स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari