Advertisement
locket chatterjee

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को हुआ कोरोना

बंगाल
हुगली। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना अपने पांव तेजी से पसार रहा है। अब तक राज्य के कई नेताओं सहित कई अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस कड़ी में अब हुगली लोकसभा क्षेत्र की सांसद लॉकेट चटर्जी का भी नाम जुड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
शुक्रवार अपराह्न सांसद ने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि उन्हें पिछले हफ्ते भर से हल्का बुखार था इसलिए उन्होंने अपने आप को सेल्फ आइसोलेशन मैं रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह सारी जानकारियां ट्विटर पर साझा करती रहेंगी। बाकी सबकुछ ठीक है।
उनको कोरोना होने की खबर के बाद भाजपा के हुगली सांगठनिक जिले के खेमे में हड़कंप है। लॉकेट से संपर्क में आने वाले कई भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सेल्फ आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है। 
उल्लेखनीय है कि चटर्जी नौ जून को सेंट्रल एवेन्यू स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय आयी थीं। पार्टी कार्यालय में भीड़-भाड़ के मद्देनजर उन्होंने हाल में पार्टी कार्यालय आना बंद कर दिया था। पिछले एक सप्ताह से उन्हें हल्का बुखार आ रहा था।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के आला नेताओं में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय आदि बहुत कम पार्टी कार्यालय आ रहे हैं। घोष न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर ही पत्रकार सम्मेलन करते हैं। वहीं राय भी वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari