Advertisement
j p nadda

बंगाल के दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

बंगाल
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से बंगाल का दौरा करेंगे। जेपी नड्डा 09 और 10 दिसंबर को कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में पार्टी योजनाओं और तैयारियों का आकलन करेंगे।
नड्डा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विधानसभा केंद्र भवानीपुर और उनके भतीजे व एमपी अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डॉयमंड हॉर्बर में बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में वे ममता बनर्जी व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को चुनौती देंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नड्डा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 10 दिसंबर को उनका मछुआरों से मिलने के लिए दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर का दौरा करने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा प्रमुख कोलकाता के भवानीपुर इलाके में पार्टी के एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari