Advertisement
breaking news

गुजरात – नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी आज अहमदाबाद में

गुजरात

गुजरात को आज दोपहर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के चलते विधायक दल की बैठक रविवार दोपहर तीन बजे बुलाई गयी है। इस बैठक में विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा जो गुजरात का नया मुख्यमंत्री होगा। 

Advertisement

 

पार्टी के केंद्र पर्यवेक्षक के तौर पर रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पहलाद जोशी नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे। शनिवार दोपहर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक रविवार को बुलाई गयी है, जहां विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari