Advertisement
sunlight news

दुष्कर्म के आरोपों में फंसे दक्षिण कोलकाता भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोलकाता
कोलकाता। दुष्कर्म के आरोपों में फंसे दक्षिण कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष सोमनाथ बनर्जी ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के पास उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।
सोमनाथ में अपने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मैं किसी भी तरह से पार्टी की बदनामी नहीं चाहता हूं। पार्टी की भाव मूर्ति नष्ट नहीं होनी चाहिए। भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस पर सफाई देते हुए सोमनाथ ने खुद को निर्दोष करार दिया और दावा किया था कि उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है।
प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को ही सोमनाथ ने दिलीप घोष से मुलाकात की थी। उन्होंने खुद को निर्दोष करार दिया था लेकिन घोष ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक वह निर्दोष साबित नहीं हो जाते हैं तो तब किसी बड़े ओहदे पर बने रहना पार्टी के लिए नुकसानदायक है। उसके बाद ही शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दिया है। दिलीप घोष ने सोमनाथ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि सोमनाथ के खिलाफ हरिदेवपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज है। आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर उन्होंने महिला से कई बार दुष्कर्म किया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari