breaking news

नगर निगम अभियान के तहत सड़क पर उतरा भाजपा युवा मोर्चा

कोलकाता

बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर कलकत्ता नगर निगम अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर उतरा है। बीजेपी का आरोप है कि राज्य सरकार कोरोना जैसे डेंगू के मामलों की जानकारी को दबा रही है। भाजपा ने मांग की कि सूचना स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाए। भाजपा युवा मोर्चा ने पीड़ितों और मृतकों के बारे में जानकारी जारी करने की मांग की है। सेन्ट्रल एवेन्यू में प्रदर्शनकारियों और पुलिस बिच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए।  

Share