बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर कलकत्ता नगर निगम अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा सड़क पर उतरा है। बीजेपी का आरोप है कि राज्य सरकार कोरोना जैसे डेंगू के मामलों की जानकारी को दबा रही है। भाजपा ने मांग की कि सूचना स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाए। भाजपा युवा मोर्चा ने पीड़ितों और मृतकों के बारे में जानकारी जारी करने की मांग की है। सेन्ट्रल एवेन्यू में प्रदर्शनकारियों और पुलिस बिच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए।
Share from here
