Advertisement
Calcutta High Court

रामपुरहाट – घटना की जांच सीबीआई को सौंपने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा कलकत्ता हाईकोर्ट

कोलकाता

आज कलकत्ता उच्च न्यायालय रामपुरहाट की घटना पर केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर पर फैसला सुनाएगा। फिलहाल एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की जान चली गई। वहीं फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जिंदा जलाए गए आठ लोगों को नरसंहार से पहले बुरी तरह पीटा गया था। 

 

 

वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार, राज्य पुलिस प्रमुख को बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हुई आठ लोगों की हत्या के संबंध में नोटिस जारी किया है। आयोग ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाली रिपोर्ट चार हफ्तों के अंदर पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari