Advertisement

Cash Recover – खड़गपुर स्टेशन पर व्यक्ति के पास से 50 लाख रुपये बरामद

बंगाल

Cash Recover – खड़गपुर डिवीजन के रेलवे पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक व्यक्ति को 50 लाख नगद के साथ गिरफ्तार किया।

Advertisement

Cash Recover

व्यक्ति को स्टेशन पर घूमते हुए देखा तो ड्यूटी पर तैनात GRP कर्मियों को शक हुआ। उससे पूछताछ की गई।

जीआरपी ने उस व्यक्ति के पास मौजूद बैग को खोला, तो उसके अंदर भारी मात्रा में नकदी मिली। उसके बैग से कुल 50,77,000 रुपये बरामद किए गए।

उसके पास खड़गपुर से हावड़ा तक की यात्रा का एक ट्रेन टिकट भी मिला। उस व्यक्ति की पहचान इब्राहिम मोल्ला के रूप में हुई है

इब्राहिम मोल्ला हुगली जिले में चांदीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमिरतला इलाके का रहने वाला है।

उसने जीआरपी को बताया कि वह ओडिशा के गंजाम जिले के बहरामपुर इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है।

जीआरपी ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari