breaking news

बरूईपुर – शराब में भूल से कीटनाशक मिलाकर पीने से 3 लोगों की मौत

शराब में गलती से कीटनाशक मिलाकर पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 3 और लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैं। घटना बरुईपुर के राणा बेलियाघाटा इलाके की है।   स्थानीय सूत्रों के अनुसार कल रथिन गायन के पोल्ट्री फार्म में शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। कुछ लोगों ने गलती […]

Continue Reading
breaking news

पानीहाटी में तृणमूल पार्षद की हत्या के आरोप में 3 और गिरफ्तार

पानीहाटी में तृणमूल के पार्षद की हत्या के आरोप में बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय ने बरुईपुर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि पार्षद की हत्या में गिरफ्तार शूटर अमित पंडित ने इन तीनों लोगों से हथियार खरीद करने की बात कही थी।

Continue Reading

बड़ा हुआ रॉयल बंगाल टाइगर्स का परिवार, शीला ने पांच शावकों को दिया जन्म

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर ‘शीला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है। शीला ने 10 मार्च को शावकों को जन्म दिया। फिलहाल सभी पांच शावक और मां शीला सभी स्वस्थ्य हैं।   शावकों के जन्म के बाद पार्क में खुशी का माहौल है। शीला अब तक 10 शावकों को […]

Continue Reading
breaking news

पशु तस्करी – अनुब्रत मंडल ने किया डिवीजन बेंच का रुख

अनुब्रत मंडल ने पशु तस्करी मामले में एकल पीठ के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय की खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया। मामला दायर करने की अनुमति मिल गई है, जल्द सुनवाई होगी। सीबीआई ने सात मार्च को अनुब्रत मंडल को चौथा नोटिस भेजा था। उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा अनुब्रत मंडल की दायर […]

Continue Reading
cm Mamata Banerjee

कृषक दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कृषक दिवस पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा – कृषक दिवस पर मेरे सभी किसान भाइयों और बहनों को बधाई। हम हर साल 14 मार्च को किसान दिवस के रूप में उन बहादुर ग्रामीणों की याद में मनाते हैं, जिन्हें 2007 में नंदीग्राम में पुलिस ने गोली मार दी थी। […]

Continue Reading
breaking news

आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा के लिए उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा के लिए उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। ये उपचुनाव 12 अप्रैल को होंगे। जिसके लिए 24 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है। उल्लेखनीय है कि सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं और बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद […]

Continue Reading
abhishek banerjee

दिल्ली हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा के ED के समन को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बंगाल के कथित कोयला घोटाले से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली में पेश होने के संबंध में जारी समन को चुनौती देने वाली अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी की याचिका […]

Continue Reading
breaking news

भाटपाड़ा नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

भाटपाड़ा नगर पालिका के अस्थाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उन्हें चार महीने से भुगतान नहीं किया गया है।   अस्थाई कर्मचारियों ने नियमित वेतन समेत कई मांगों को लेकर  सभी काम रोक कर भाटपाड़ा नगर पालिका की कार्यशाला के सामने धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर […]

Continue Reading
breaking news

जामुड़िया में सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की मौत, 6 घायल

जामुड़िया में सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की मौत जामुड़िया के बहादुरपुर में एक घर में सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। विस्फोट में घर का एक हिस्सा ढह गया। एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए।   स्थानीय सूत्रों के अनुसार कल शाम दयामय मंडल […]

Continue Reading
breaking news

पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल को फिर सीबीआई का नोटिस – सूत्र

सीबीआई ने तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी जांच में नोटिस दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें 14 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। चल रही जांच में अनुब्रत मंडल को यह तीसरा नोटिस दिया गया है, अब हाजिर न होने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading