breaking news

मणिपुर के राज्यपाल ला.गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मणिपुर के राज्यपाल ला.गणेशन को नियमित व्यवस्था होने तक, अपने स्वयं के कर्तव्यों के अलावा, प.बंगाल के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2659 नए मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,659 नए मामले आए है जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 20,70,858 हो गई है। इस दौरान 2,476 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए की संख्या 20,18,791 हो गई है। इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत की संख्या 21,276 है।

Continue Reading

जगदीप धनखड़ कल करेंगे नामांकन दाख़िल

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ कल दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। कल ही जगदीप धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 

Continue Reading
breaking news

फ्लाइट अटेंडेंट नहीं बनने के कारण हरिदेवपुर में छात्रा ने की आत्महत्या

पैसे की कमी के कारण फ्लाइट अटेंडेंट नहीं बनने के कारण डिप्रेशन में आई हरिदेवपुर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिवार का दावा है कि 17 वर्षीय लड़की ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। हरिदेबपुर थाने की पुलिस ने घटना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Continue Reading
breaking news

पुलवामा में सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया। घटना गंगू क्रॉसिंग […]

Continue Reading
breaking news

मानिकचक में विस्फोट में 2 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

मानिकचक के गोपालपुर में विस्फोट से 2 की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट बम के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
breaking news

सलप ब्रिज से गिरकर दंपती की मौत

हावड़ा के डोमजुर में सालप ब्रिज से गिरकर एक दंपति की मौत हो गई। मृतक प्रसेनजीत सिंह और उनकी पत्नी तनुश्री सिंह डोमजुर के पाकुरिया घोषपारा के रहने वाले थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात दंपत्ति अपने रिश्तेदार के घर इच्छापुर से लौट रहा था। सलप ब्रिज से लापरवाह गति से नीचे आते समय […]

Continue Reading

रविशंकर प्रसाद हो सकते हैं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद पश्चिम बंगाल का राज्यपाल कौन होगा इसकी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माने जा रहे मुख्तार अब्बास नकवी को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाने की चर्चा हो रही है लेकिन ‘सनलाइट’ को मिली […]

Continue Reading

जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। वे अभी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल है। पहले से ही उनके उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के कयास लगाए जा रहे थे। जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की।

Continue Reading

पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,839 नए मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,839 नए मामले आए है जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 20,68,199 हो गई है। इस दौरान 2,263 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए की संख्या 20,16,315 हो गई है। इस दौरान 6 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत की संख्या 21,271 है।

Continue Reading