Advertisement

पी चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

देश

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

इससे पहले पी चिदंबरम ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमे उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

इसके बाद पी चिदंबरम जोर बाग स्थित अपने घर पहुंचे थे। वहीं CBI की टीम भी चिदंबरम के घर पहुंची थी दरवाजा नहीं खुलने के बाद सीबीआई की टीम दीवार फांद के चिदंबरम के घर में घुसे।

बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कुछ समय बाद सीबीआई पी चिदंबरम को उनके घर से लेकर सीबीआई मुख्यालय ले गयी। वहां उनसे पूछताछ की गयी और कुछ समय बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कल उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari