Rahul Gandhi in Parliament

Rahul Gandhi – पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का जवाब, बोले – ये नाकामी के सबूत; सोना, पेट्रोल-डीजल…

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Rahul Gandhi – मध्य पूर्व में लगातार खराब होते हालात और खाड़ी संकट के बीच पीएम मोदी ने आम जनता से तेल, गैस, सोने समेत कई चीजों पर संयम बरतने की अपील की थी।

Rahul Gandhi

पीएम मोदी की इस अपील के बाद अब राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा – मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।

उन्होंने लिखा – 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए।

हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।

Share from here