Advertisement
breaking news

धर्मशाला: बादल फटने से सड़क पर सैलाब, पत्तों की तरह बह गई गाड़ियां

अन्य

हिमाचल प्रदेश के धर्माशाला के भागसू नाग में आज सुबह अचानक बादल फटने की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। जिसके बाद प्रशासन ने शहरी इलाके में भी अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

 

 पानी घरों के भीतर तक घुस गया है। जिसकी वजह से कई लग्जरी गाड़ियां बह गईं। बता दें भी धर्मशाला के भागसू नाग में बादल फटने की वजह से बाढ़ सी आ गई है।

जिसकी वजह से भागसू नाग में छोटा नाला ओवरफ्लो हो गया। पानी बढ़ने की वजह से नाला विकराल नदी में तब्दील हो गया। नाले के पास मौजूद होटलों को भी बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है।

 

वहीं वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पानी के तेज बहाव में किस तरह से गाड़ी बहती जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari