Advertisement
egra mamata banerjee apologise for egra incident

CM Mamata Banerjee – आज उत्तर बंगाल दौरे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, करेंगी आपदा प्रभावित इलाकों की समीक्षा

बंगाल

CM Mamata Banerjee – राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रही हैं।

Advertisement

CM Mamata Banerjee

वे हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा करना और पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगी।

मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे कोलकाता हवाई अड्डे से बागडोगरा के लिए रवाना होंगी। वहां पहुंचने के बाद वह सीधे उत्तरकन्या (उत्तर बंगाल सचिवालय) जाएंगी, जहां वह प्रशासनिक बैठक करेंगी।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के पास भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन ने उत्तर बंगाल को बुरी तरह प्रभावित किया था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तब भी उत्तर बंगाल पहुंची थीं और आपदा राहत कार्यों की निगरानी की थी। इसके बाद 12 अक्टूबर को भी उन्होंने दूसरा दौरा किया था।

उस समय उन्होंने कहा था कि वह फिर से हालात की समीक्षा के लिए लौटेंगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार की बैठक में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 12,000 से अधिक प्रभावित परिवारों को नए घर बनाने में सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, सिलीगुड़ी महकमा परिषद क्षेत्र में स्थापित एक नए औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान कर सकती हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari